ड्रॉपआउट बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एनआरएसटी कार्यक्रम शुरू, शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण

Nawada News : नवादा में 8 से 14 वर्ष के ड्रॉपआउट बच्चों को मुख्यधारा में लाने के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। जानिए क्या है पूरी योजना।

Nawada News : समग्र शिक्षा अभियान के तहत नवादा जिले में विद्यालय से बाहर रह गए ड्रॉपआउट एवं अब तक नामांकित नहीं हो सके 8 से 14 वर्ष के बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की पहल शुरू की गई है. इसके लिए गैर आवासीय विशेष प्रशिक्षण (एनआरएसटी) कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है. इस कार्यक्रम के तहत चिन्हित बच्चों को उनकी आयु के अनुरूप कक्षाओं में नामांकित कर छह माह तक विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे नियमित पढ़ाई करने वाले बच्चों के साथ कदम मिला सकें.

कन्या प्रोजेक्ट विद्यालय में हुआ जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

कार्यक्रम को लेकर शनिवार को कन्या प्रोजेक्ट इंटर विद्यालय नवादा के सभागार में जिला स्तरीय उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) वर्षा ए. एवं सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने की. प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और नामित शिक्षक शामिल हुए.

बच्चों की जरूरत के अनुसार शिक्षण पर दिया गया जोर

प्रशिक्षण के दौरान संसाधन व्यक्ति रवि भूषण प्रसाद और राजेश कुमार भारती ने शिक्षकों को बच्चों की आवश्यकताओं की पहचान, आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान विकसित करने तथा गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धति के माध्यम से बच्चों को विद्यालय से जोड़ने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे की सीखने की क्षमता अलग-अलग होती है. इसलिए बच्चों की जरूरत और क्षमता के अनुरूप शिक्षण प्रक्रिया अपनाना जरूरी है.

विशेष प्रशिक्षण केंद्रों के नियमित संचालन का निर्देश

सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अर्चना कुमारी ने निर्देश दिया कि अगले सप्ताह से सभी विशेष प्रशिक्षण केंद्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि बच्चों को समय पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके. वहीं डीपीओ समग्र शिक्षा वर्षा ए. ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल बच्चों का नामांकन बढ़ाना नहीं है, बल्कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें विद्यालय से जोड़े रखना है. उन्होंने शिक्षकों, अभिभावकों और समुदाय के लोगों से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की.

Also Read : शेरघाटी में किशोर की पीट-पीटकर हत्या के बाद तनाव, डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, सभी पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >