नवादा: वर्षों से फरार नामजद अभियुक्त को वारिसलीगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

नवादा जिले की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी रंजन ठाकुर को गिरफ्तार किया है. उस पर दो बच्चों की मां को भगा ले जाने का आरोप है. पुलिस ने उसे नालंदा से दबोचकर जेल भेज दिया है.

Nawada News: नवादा जिले की वारिसलीगंज थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले लंबे समय से फरार चल रहे एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र स्थित बिलारी गांव निवासी शिवकुमार शर्मा के पुत्र रंजन ठाकुर उर्फ रंजन कुमार के रूप में की गई है. मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए वारिसलीगंज के थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी रंजन ठाकुर पर दो बच्चों की मां को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का गंभीर आरोप है, जिसके आलोक में उसके खिलाफ वारिसलीगंज थाना कांड संख्या-405/23 के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

गुप्त सूचना पर नालंदा में छापेमारी

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही आरोपी रंजन कुमार पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी जगह बदल रहा था और फरार चल रहा था. गुरुवार की रात वारिसलीगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने पैतृक घर आया हुआ है, जिसके बाद पुलिस टीम ने कतरीसराय के बिलारी गांव में त्वरित छापेमारी कर उसे धर दबोचा. पुलिस की नजरों से महीनों से छिप रहे इस आरोपी को दबोचने के बाद शुक्रवार को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

शराब और वारंटियों के खिलाफ अभियान जारी

थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों व नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार विशेष अभियान चला रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की यह सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी. इस गिरफ्तारी अभियान में थाना के अन्य पुलिस अधिकारी और जवान भी मुख्य रूप से शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Bipin kumar

Published by: Vikash Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >