हजारों कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ वातावरण

दर्शन गांव में बाबा बख़तौर सिंह की पूजा अर्चना धूमधाम से संपन्न

दर्शन गांव में बाबा बखतौर सिंह की पूजा अर्चना धूमधाम से संपन्न खौलते दूध से बनायी खीर और किया शरीर स्नान फोटो कैप्शन – कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु. प्रतिनिधि, गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर पंचायत के दर्शन गांव में मंगलवार को बाबा बखतौर सिंह की पूजा-अर्चना धूमधाम व श्रद्धा के साथ संपन्न हुई. इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की. आयोजनकर्ता सरोज कुमार ने बताया कि परंपरागत रूप से पूजा करायी गयी. नौ मार्च को अखाड़ा कार्यक्रम हुआ, वहीं मंगलवार को एएसआइ रूपेश पासवान, राजेश कुमार व पुलिस बल की देखरेख में भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें हजारों कन्याएं व महिलाएं शामिल हुईं. श्रद्धालु ढोल-बाजे के साथ गोविंदपुर बाजार भ्रमण करते हुए सकरी नदी पहुंचे और जल भरकर पुनः पूजा स्थल आये. अनुष्ठान कानगो विगहा के नीतीश भगत, रजौली के मुन्नी भगत, राकेश भगत, दिलीप भगत व नीतीश भगत ने संपन्न कराया. संध्या लगभग चार बजे भगतों ने परंपरानुसार खौलते दूध में हाथ डालकर खीर तैयार की व गर्म दूध से शरीर धोकर तपस्या का अनूठा प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रत्याशी सरोज राजवंशी, प्रमोद यादव सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे. समाजसेवी सरोज कुमार ने बताया कि यह क्षेत्र की प्राचीन परंपरा है जिसे हर वर्ष उत्साह से मनाया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Javed najaf

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >