केएलएस कॉलेज में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, छात्रों में जगाया देशभक्ति का जज्बा

केएलएस कॉलेज, नवादा में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को भावुकता से याद किया गया. प्राचार्य डॉ. शैलज कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में छात्रों ने देशभक्ति के गीत, भाषण और चित्रकला के माध्यम से वीर जवानों को नमन किया.

Nawada News : जिले के प्रसिद्ध केएलएस कॉलेज में प्राचार्य डॉ. शैलज कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन तथा एनएसएस पदाधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश रत्नेश की देखरेख में कारगिल विजय दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. शैलज कुमार श्रीवास्तव, डॉ. ज्ञान प्रकाश रत्नेश, डॉ. मनोज कुमार शाह एवं प्रधान सहायक मणि भूषण ने दीप प्रज्वलित कर किया.

शहीदों के बलिदान को किया नमन

कॉलेज के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. अरबिंद कुमार सिंह ने बताया कि प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक युद्ध की जीत नहीं, बल्कि देश के गौरव, सैनिकों के पराक्रम और शहीदों के सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है.

युवाओं से देश सेवा का आह्वान

डॉ. ज्ञान प्रकाश रत्नेश और डॉ. मनोज कुमार शाह ने कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए छात्रों से देश सेवा और राष्ट्र की सुरक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया. इस अवसर पर मणि भूषण, डॉ. अमरदीप कुमार सहित अन्य वक्ताओं एवं छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए.

भाषण, गीत और चित्रकला से दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में छात्रा श्रेया कुमारी ने भाषण, लक्ष्मी ने पेंटिंग, मुस्कान ने देशभक्ति गीत तथा रमेश प्रवीण ने चित्रांकन के माध्यम से कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि दी. छात्र कुंदन और प्रशांत ने भी अपने विचार साझा किए. कार्यक्रम के अंत में शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखा गया तथा राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ. इस अवसर पर महाविद्यालय कर्मी राम मोहन, विधान जी, डेगान जी, मोहम्मद जावेद सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >