रोगी कल्याण समिति ने लू वार्ड को दुरुस्त करने का दिया निर्देश

Nawada news. रोगी कल्याण समिति के सदस्यों ने मंगलवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानी.

सदर अस्पताल का लिया जायजा

अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई की भी हुई गहन समीक्षा

कैप्शन-सदर अस्पताल का निरीक्षण करते समिति से जुड़े सदस्य.प्रतिनिधि, नवादा नगर

रोगी कल्याण समिति के सदस्यों ने मंगलवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानी. इस दौरान भाजपा नेता अरविंद कुमार गुप्ता, नंदकिशोर चौरसिया, मंजू कुमारी चंद्रवंशी, निशा राजवंशी और जेडीयू नेता राजेंद्र प्रसाद ज्योति ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया, लेकिन कुछ कमियों को लेकर निर्देश भी दिये. भीषण गर्मी को देखते हुए समिति ने सिविल सर्जन डॉ विनोद चौधरी के साथ विशेष बैठक की. सदस्यों ने लू वार्ड में एयर कंडीशनर (एसी) की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और बंद पड़े बड़े कूलरों को तुरंत ठीक कराने का कड़ा निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि गर्मी बढ़ने से पहले मरीजों के लिए राहत की सभी व्यवस्थाएं पुख्ता होनी चाहिए.

मरीजों से जाना हाल-चाल

निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्यों ने विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर मरीजों से मुलाकात की और मिल रही चिकित्सीय सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया. उन्होंने अस्पताल परिसर में दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई का भी आकलन किया. समिति ने प्रशासन को स्पष्ट किया कि मरीजों को समय पर इलाज और बेहतर सुविधा प्रदान करने में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी. गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करना अस्पताल की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >