इ-केवाइसी नहीं करानेवाले कार्डधारी राशन से हो सकते हैं वंचित

28 फरवरी तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश

हिसुआ. प्रखंड कार्यालय सभागार में सदर एसडीओ अखिलेश कुमार ने जनवितरण डीलरों की साथ बैठक की हुई. इसमें राशन कार्ड के लाभुकों को इ-केवाइसी करवाने पर बल दिया. उन्होंने निर्देश दिया कि लाभुकों तक संदेश पहुंचाकर इ-केवाइसी कराने के लिए प्रेरित करें. उन्होंने 28 फरवरी 2025 तक काम को पूरा करने पर जोर दिया. अब डीलरों की कोताही बर्दास्त नहीं की जायेगी. अपने-अपने पोषक क्षेत्र का भ्रमण कर इ-केवाइसी का काम पूरा करें. कई माह से लगातार इस पर निर्देश दिया जा रहा है, लेकिन फिर भी लक्ष्य के अनुरूप काम नहीं हुआ है. विदित हो कि सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि राशनकार्ड में अंकित सदस्यों का इ-केवाइसी जरूरी है. इसके आधार पर ही उन्हें राशन दिया जायेगा. इससे फर्जी उपभोक्ता पर अंकुश लगेगा और सही उपभोक्ता व जरूरतमंदों को सही लाभ मिलेगा. एसडीओ ने हरेक डीलर से उनके किये गये इ-केवाइसी कार्य और पूरा किये गये लक्ष्य पर सवाल-जवाब किया. वहकीं, काम को गति देने का निर्देश दिया. बैठक में बीडीओ देवानंद कुमार सिंह, एमओ सुजाता कुमारी, फेयर प्राइस एसोशिएशन के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, रामरतन सिंह, राकेश कुमार, कृष्णकांत कुमार, अरूण कुमार गुप्ता, विशुन प्रसाद, उपेंद्र सिंह, मनोज रजक सहित लगभग सभी जनवितरण डीलर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >