नवादा में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हरिश्चंद्र स्टेडियम में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास

Nawada News : नवादा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास हुआ. डीएम रवि प्रकाश ने सुरक्षा व्यवस्था और परेड का बारीकी से निरीक्षण किया.

Nawada News : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार को हरिश्चंद्र स्टेडियम में परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया. पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस केंद्र सुधाकर मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित पूर्वाभ्यास में कुल नौ प्लाटून ने अनुशासित एवं जोशीले अंदाज में हिस्सा लिया. इस दौरान जवानों ने निर्धारित प्रारूप के अनुसार परेड की विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास किया.

डीएम ने परेड की तैयारियों का लिया जायजा

परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने किया. उन्होंने सभी प्लाटून का बारीकी से निरीक्षण करते हुए परेड की तैयारियों और अनुशासन का जायजा लिया. इस दौरान जवानों के कदमताल, अनुशासन, समन्वय एवं प्रस्तुति की समीक्षा की गयी. डीएम ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर परेड को और बेहतर एवं प्रभावशाली बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

Also Read : नवादा में क्लब फुट से पीड़ित बच्चों के लिए नई उम्मीद, सदर अस्पताल में शुरू हुआ नि: शुल्क उपचार

कमियों को दूर कर बेहतर प्रदर्शन पर जोर

निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव और सम्मान का पर्व है. समारोह में शामिल होने वाले सभी दलों की प्रस्तुति अनुशासित, आकर्षक और गरिमापूर्ण होनी चाहिए. उन्होंने पूर्वाभ्यास के दौरान सामने आयी छोटी-छोटी कमियों को दूर करते हुए समारोह के दिन बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

Also Read : नवादा में अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा का दो दिवसीय सत्याग्रह शुरू, गरीबों को जमीन और रोजगार देने की मांग

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार हैं जवान

पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सुधाकर मिश्रा ने बताया कि अंतिम पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. सभी प्लाटून के जवान उच्च मनोबल और अनुशासन के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग सहित संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे. स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर हरिश्चंद्र स्टेडियम में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.

Also Read : नवादा में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत, दफनाए शव को निकलवाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bablu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >