तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने महिला की मौत

घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम

घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय

कादिरगंज थाना क्षेत्र के नवादा-जमुई पथ पर सोनू बिगहा के पास सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार ट्रक रौंदते हुए निकल गया. इससे महिला की मौत हो गयी. मृत महिला की पहचान थाना क्षेत्र के सोनूबिगहा निवासी जागो मांझी की पत्नी धनेश्वरी मांझी के रूप में हुई. मौत की खबर मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया है. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी. थानाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है. फिलहाल मृतका के परिजनों की समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज कर पोस्टमार्टम करा दिया गया है. घटना करीब शनिवार की दोपहर की है. मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है. गौरतलब है कि इन दिनों सकरी नदी से बालू उठाव को लेकर बालू लदे ट्रक तेज रफ्तार से निकलती है. इसके कारण आये दिन दुर्घटना हो रही है. इन तेज रफ्तार ट्रक सहित अन्य वाहनों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >