दशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर शिक्षा से समाज को सशक्त बनाने का संदेश

Nawada News : नवादा में दशरथ मांझी की 19वीं पुण्यतिथि पर विधायक प्रफुल्ल मांझी ने समाज को शिक्षित बनाने और अंधविश्वास को दूर करने का संकल्प लेने का आह्वान किया.

Nawada News : पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को वारिसलीगंज के जिला परिषद डाक बंगला मैदान में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष रामवृक्ष मांझी के नेतृत्व में किया गया. इस दौरान समाज को शिक्षित और जागरूक बनाने का संकल्प लिया गया.

अशिक्षा और अंधविश्वास के खिलाफ शिक्षा को बनाया हथियार

कार्यक्रम में सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी ने समाज में शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि दशरथ मांझी ने अपने दृढ़ संकल्प और मेहनत से पहाड़ काटकर रास्ता बनाया था. आज समाज को अशिक्षा और अंधविश्वास रूपी पहाड़ को काटने की जरूरत है. शिक्षा के माध्यम से ही समाज का वास्तविक विकास संभव है.

Also Read : जनसुनवाई में पहुंचे 40 परिवादी, नवादा डीएम ने गंभीरता से सुनीं समस्याएं

हर घर में शिक्षा की अलख जगाने का संकल्प

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मांझी ने कहा कि मांझी समाज में आज भी शिक्षा की कमी है. इसे दूर करने के लिए सभी लोगों को अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजना होगा. उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी है. कार्यक्रम में हर घर में शिक्षा की अलख जगाने का संकल्प लिया गया.

सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मांझी, सनोज साव, सचिव दीनदयाल भगत, कुलदीप मांझी, महेश मांझी, रामचंद्र मांझी, मिट्ठू मांझी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे. उपस्थित लोगों ने बाबा दशरथ मांझी के संघर्ष और दृढ़ संकल्प को याद करते हुए उनके विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया.

Also Read : रग्बी में नवादा का बढ़ा मान, पवन राज का भारतीय अंडर-18 टीम में चयन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >