लौंद इंटर स्कूल में नामांकन और टीसी के नाम पर ”अवैध वसूली”, छात्रों में आक्रोश

Nawada news. सिरदला प्रखंड के इंटर स्कूल लौंद में नामांकन शुल्क और टीसी (स्थानांतरण प्रमाणपत्र) को लेकर छात्रों और अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा है.

स्थानांतरण प्रमाणपत्र के लिए 100 से 200 रुपये तक मांगने का आरोपनिर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने की शिकायत, गरीब छात्रों पर पड़ा बोझ

प्रतिनिधि, सिरदला

सिरदला प्रखंड के इंटर स्कूल लौंद में नामांकन शुल्क और टीसी (स्थानांतरण प्रमाणपत्र) को लेकर छात्रों और अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा है. छात्रों ने विद्यालय प्रशासन पर टीसी देने के नाम पर 100 से 200 रुपये की अवैध वसूली करने का गंभीर आरोप लगाया है. छात्रों का कहना है कि जो पैसे नहीं देते, उन्हें स्कूल से भगा दिया जाता है या बार-बार चक्कर लगवाकर मानसिक रूप से परेशान किया जाता है. नामांकन के लिए पहुंचे छात्रों ने बताया कि साइंस संकाय के लिए करीब 2500 रुपये और आर्ट्स के लिए 2000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं, जो निर्धारित सरकारी शुल्क से काफी अधिक है. अभिभावकों में इस बात को लेकर गहरी नाराजगी है कि सरकारी विद्यालय होने के बावजूद मनमाने ढंग से वसूली की जा रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की पढ़ाई पर संकट खड़ा हो गया है.

शिकायत करने पर फॉर्म नहीं लेने की धमकी

कुछ छात्रों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यदि कोई छात्र अधिक पैसे देने का विरोध करता है, तो विद्यालय कर्मी उसका नामांकन फॉर्म स्वीकार करने से मना कर देते हैं. इस मनमानी के कारण पूरे क्षेत्र में शिक्षा विभाग के प्रति रोष व्याप्त है. स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. इस पूरे मामले पर जब विद्यालय के प्राचार्य से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कुछ भी बोलने से साफ इन्कार कर दिया. प्राचार्य की चुप्पी ने विद्यालय के कामकाज और पारदर्शिता पर और अधिक सवालिया निशान लगा दिये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >