मुआवाज नहीं मिलने से नाराज किसानों ने चरणबद्ध आंदोलन करने का लिया निर्णय

राज्य उच्च पथ 103 में अर्जित भूमि से प्रभावित किसानों ने की बैठक

अकबरपुर. मंगलवार को अकबरपुर में वरिष्ठ कांग्रेस इ-नेता ललन सिंह की अध्यक्षता में प्रभावित किसानों ने बैठक की. भूमि का मुआवाजा नहीं मिलने से किसानों ने रोष व्यक्त की. वहीं, किसानों ने कहा कि भूमि के मुआवजा का भुगतान किये बिना मंझवे- ककोलत पथ राज्य उच्च पथ संख्या-103 के निर्माण और सुदृढ़ीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. और प्रभावित रैय्यत अंचल से लेकर भूअर्जन कार्यालय का लगातार चक्कर लगा रहे हैं. लेकिन, मुआवजा के लिए अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है. इस बैठक में जिला पदाधिकारी से मुआवजा भुगतान के लिए तत्काल हस्तक्षेप करने व बाजार दर पर मुआवजा भुगतान करने की मांग करते हूए उन से एक प्रतिनिधिमंडल के मिलने का फैसला लिया गया. प्रभावित लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर मंगलवार को सड़क पर उतर कर नारेबाजी की और चरणबद्ध रूप से आंदोलन की रुप-रेखा तैयार की. इस आंदोलन में जनसुराज पार्टी के प्रवक्ता सैयद मसीह उद्दीन, रजौली के पूर्व प्रमुख रामचंद्र यादव, क़ाज़ी सैयद मुनअम, पूर्व जिला पार्षद सूर्यदेव राम, अरविंद कुमार घोष, शिवजी शर्मा, रोहन साव, निजाम उद्दीन, तारिक शमीम, कामिल आज़मी, श्रीकांत सिंह, बलराम यादव सहित सैंकड़ों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >