बिहार सरकार के सौ दिन पूरे होने पर चर्चा, रजौली में शिक्षा-स्वास्थ्य, रोजगार और ग्रामीण विकास पर हुई बात

बिहार सरकार ने अपने गठन के 100 दिन सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। रजौली प्रखंड में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा की और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस आयोजन में प्रखंड और पंचायत स्तरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बिहार सरकार के गठन के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर शनिवार को रजौली प्रखंड सभागार में मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रखंड क्षेत्र में सरकार द्वारा किए गए कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी गई. प्रखंड सभागार में आयोजित लाइव प्रसारण कार्यक्रम में बीडीओ संजीव झा, सीओ मो. गुफरान मजहरी, बीपीआरओ हरिमोहन कुमार, एमओ अजीत कुमार और बीएओ रौशन कुमार समेत प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्यों के अलावा विभिन्न पंचायतों के सरपंच भी मौजूद रहे.

पंचायत स्तर पर भी हुआ प्रसारण

बीडीओ संजीव झा ने बताया कि मुख्यमंत्री के लाइव प्रसारण को केवल प्रखंड कार्यालय तक ही सीमित नहीं रखा गया, बल्कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों में भी संबंधित मुखिया के द्वारा आयोजन किया गया. पंचायतों में मुखिया अपने वार्ड सदस्यों के साथ बैठकर लाइव प्रसारण देखे. इसका उद्देश्य सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना और लोगों को 100 दिनों में हुए विकास कार्यों से अवगत कराना था. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के 100 दिन पूरे होने पर राज्यभर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और भविष्य की रूपरेखा के बारे में बताया गया. प्रखंड स्तर पर पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया गया.

सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा

लाइव प्रसारण के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और ग्रामीण विकास से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की. पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए प्रखंड और पंचायत स्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है. कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी सरकार की योजनाओं की सराहना की और कहा कि इससे आम लोगों को सीधे जानकारी मिली है. प्रखंड प्रशासन ने बताया कि इस तरह के लाइव प्रसारण से सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होता है. इससे योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी और लोगों की भागीदारी भी बढ़ेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kr manish dev

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >