ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर मौत, परिवार में कोहराम

बालू अनलोड कर लौट रहा था तेज रफ्तार ट्रैक्टर, मची चीख-पुकार

कौआकोल के बरौन-भुआलटांड़ पथ पर हुआ हादसा, खेत में जा गिरा अनियंत्रित वाहन बालू अनलोड कर लौट रहा था तेज रफ्तार ट्रैक्टर, मची चीख-पुकार जवान बेटे की मौत से माता-पिता का बुरा हाल फोटो, कैप्शन-घटनास्थल पर रोते-बिलखते परिजन. प्रतिनिधि, कौआकोल थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की दबकर मौत हो गयी. घटना दरावां पंचायत अंतर्गत बरौन-भुआलटांड़ मुख्य पथ की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कदहर गांव निवासी बिजली राम के 22 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गयी है. घटना के बाद से मृतक के परिवार में चीख-पुकार मची है. राहुल कुमार पेशे से ट्रैक्टर चालक था और प्रतिदिन बालू ढुलाई का काम करता था. मंगलवार की सुबह वह ट्रैक्टर से बालू अनलोड कर वापस अपने गांव की ओर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार होने के कारण ट्रैक्टर का संतुलन अचानक बिगड़ गया. इससे पहले कि चालक कुछ समझ पाता, ट्रैक्टर इंजन व डाला सहित सड़क किनारे करीब आठ फीट नीचे खेत में जाकर पलट गया. दुर्घटना इतनी भयावह थी कि राहुल ट्रैक्टर के भारी पहिये के नीचे दब गया. हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक राहुल की मौत हो चुकी थी. देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों और स्वजनों की भीड़ जमा हो गयी. सूचना पाकर कौआकोल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से ट्रैक्टर को हटवाया और शव को बाहर निकाला. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है. जवान बेटे को खोने के बाद माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ट्रैक्टर को जब्त कर मामले की विस्तृत जांच में जुट गयी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >