गायत्री महायज्ञ में तीसरे दिन हुआ हवन

नवादा न्यूज : शाम में दीप यज्ञ का आयोजन

नवादा न्यूज : शाम में दीप यज्ञ का आयोजन

प्रतिनिधि, अकबरपुर.

चार दिनी पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन मंगलवार को शांति कुंज हरिद्वार से आये संतों ने यज्ञ मंडप में हवन वेदी पर विधिवत पूजा-अर्चना कर हवन यज्ञ कराया. हवन यज्ञ शांतिकुंज हरिद्वार से आये संतों की टोली के नायक नकुलदेव शास्त्री ने मुख्य यजमान राजीव रंजन शर्मा व उनकी पत्नी से हवन यज्ञ प्रारंभ कराया. इसके बाद प्रज्ञागीत व प्रवचन के माध्यम से लोगों को सत्य के मार्ग पर चलने की बात बतायी. शाम में दीप यज्ञ का आयोजन हुआ. युग शक्ति वेदमाता गायत्री के महत्व के बारे में बताया गया. महायज्ञ स्थल भक्तिमय वातावरण बना हुआ है. मौके पर हरिद्वार से आये नकुल शास्त्री ने प्रवचन दिया. मौके पर गायत्री पीठ नवादा शाखा के कारू राम शामिल थे. आयोजन को लेकर गायत्री महायज्ञ रुनीपुर के प्रतिनिधि पूर्व मुखिया मो उस्मान अलि, अजय सिंह, मुन्ना सिंह, बबलू सिंह, संजय सिंह, रंजित सिंह, पैक्स अध्यक्ष मणी सिन्हा, रवि रौशन, विकास सिह, विपिन यादव, अनिल मिस्त्री, कुंदन कुमार, किटु कुमार, रवि यादव, दिलीप राम, सीताराम सिंह आदि सक्रिय हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANIL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >