Nawada News : रामपुर डुमरा जंक्शन और ताल जंक्शन पर प्रस्तावित प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर पूर्व मध्य रेलवे ने गाड़ी संख्या 18625/18626 पूर्णिया कोर्ट–हटिया–पूर्णिया कोर्ट कोसी सुपर एक्सप्रेस का मार्ग अस्थायी रूप से बदलने का निर्णय लिया है. रेलवे के अनुसार 2, 3 और 4 अक्टूबर 2026 को यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी.
मुंगेर, जमालपुर, किऊल, नवादा और पैमार बायपास होकर चलेगी ट्रेन
रेलवे के अनुसार निर्धारित अवधि के दौरान कोसी सुपर एक्सप्रेस मुंगेर, जमालपुर जंक्शन, किऊल जंक्शन, नवादा और पैमार बायपास होकर अपने निर्धारित गंतव्य तक पहुंचेगी. सामान्य दिनों की तुलना में इन तीन दिनों के दौरान ट्रेन का परिचालन बदले हुए रूट से किया जाएगा.
यात्रियों से यात्रा से पहले जानकारी लेने की अपील
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इंटरलॉकिंग कार्य रेलवे संरचना को अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है. यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन के समय, मार्ग और अन्य अद्यतन जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.
