स्कूली रग्बी फुटबॉल में जिले के तीन खिलाडियों का चयन
नवादा कार्यालय.
स्कूली नेशनल गेम्स रग्बी फुटबॉल मेंं जिला के तीन खिलाडियों का चयन किया गया है. महाराष्ट्र के पुणे में 23 से 24 अप्रैल तक आयोजित होने वाले प्रतियोगिता के लिए जिला के 3 खिलाड़ियों का चयन हुआ है. अंडर 19 आयु वर्ग के बालक ग्रुप में गुलशन बाबू और गौतम कुमार तथा बालिका वर्ग में शिखा कुमारी को चयनित किया गया है. रग्बी फुटबॉल से जुडे विक्रम कुमार ने सभी सफल खिलाड़ियों को बधाई दी और बेहतर प्रर्दशन करके जिला का नाम रोशन करने की शुभकामना दी.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।