गोविंदपुर में गैस सिलेंडर में लगी आग, बड़ा हादसा टला, घर का सामान जलकर राख

गोविंदपुर के गोतुम गांव में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टला, लेकिन घर का सामान जलकर राख हो गया. अग्निशमन विभाग ने स्थिति को नियंत्रण में किया.

Gas Cylinder Catches Fire : नवादा जिले के गोविंदपुर प्रखंड के बकसोती पंचायत अंतर्गत गोतुम गांव में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया. घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि ग्रामीणों और अग्निशमन विभाग की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इस घटना में घर में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया.

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और काफी देर तक गांव में दहशत का माहौल बना रहा.

खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में लगी आग

जानकारी के अनुसार, गोतुम गांव निवासी रामबालक सिंह की पत्नी सोनी देवी शनिवार को रसोई में गैस सिलेंडर के सहारे खाना बना रही थीं. इसी दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई. आग की लपटें उठते ही घर के अंदर मौजूद परिवार के लोग घबरा गए और तुरंत बाहर निकल आए. इसके बाद परिजनों ने शोर मचाना शुरू किया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए.

ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए कंबल और बालू का इस्तेमाल किया, लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण तत्काल नियंत्रण नहीं पाया जा सका.

Nawada News : आग की चपेट में आया घर का सामान

सिलेंडर में लगी आग तेजी से फैलने लगी, जिससे रसोई में रखा घरेलू सामान पूरी तरह जल गया. वहीं, बगल के कमरे में रखे बिस्तर, पलंग, खाट और अन्य जरूरी सामान भी आग की चपेट में आकर नष्ट हो गए.

जानकारी के अनुसार इस घटना में दो लोगों के झुलसने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है.

दमकल कर्मियों ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग, अकबरपुर की टीम मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने काफी सावधानी के साथ स्थिति को नियंत्रित किया.

जलते हुए गैस सिलेंडर को सुरक्षित तरीके से गांव से दूर खेत में ले जाया गया. इसके बाद उसमें मौजूद गैस को नियंत्रित तरीके से बाहर निकाला गया, जिससे आग पूरी तरह शांत हो गई.

अग्निशमन विभाग की तत्परता के कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया.

सिलेंडर में रिसाव का लगाया आरोप

परिजनों ने बताया कि यह गैस सिलेंडर दो दिन पहले ही बकसोती स्थित एचपी गैस एजेंसी से लिया गया था. उनका आरोप है कि सिलेंडर में पहले से गैस रिसाव की समस्या थी, जिसकी जानकारी उन्हें नहीं हो सकी.

परिजनों के अनुसार, जैसे ही सिलेंडर का इस्तेमाल शुरू किया गया, उसमें अचानक आग लग गई.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Javed najaf

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >