वाहन से बच्चे पर गिरा गैस सिलिंडर, मौत

मां के साथ गैस सिलिंडर के लिए वाहन के पास गया था बच्चा

मां के साथ गैस सिलिंडर के लिए वाहन के पास गया था बच्चा प्रतिनिधि, मेसकौर प्रखंड के परोरिया गांव में गैस गाड़ी से सिलिंडर उतारने के दौरान टंकी एक बच्चे पर गिर गया. इससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गयी. मृतक की पहचान परोरिया निवासी हीरा साव के आठ वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बच्चे अपनी मां के साथ सिलिंडर लेने के लिए आया था. उसी दौरान वाहन से सिलिंडर उतारने के दौरान बच्चे पर गिर गया. सूचना पर मेसकौर बीडीओ दुनिया लाल यादव, सीओ अभिनव राज एवं सिरदला पुलिस पहुंचे और मौत की जांच की. मृतक के परिवार की ओर से शव को उठाने नहीं दिया जा रहा था. तब एजेंसी मालिक को बुलाया गया. बाद में समझौते के तहत शव को परिवार वाले लेने को सहमत हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >