12 लाख की संपत्ति जलकर राख

टीएस कॉलेज के साइकोलॉजी विभाग के कमरे में लगी आग

टीएस कॉलेज के साइकोलॉजी विभाग के कमरे में लगी आग

प्रतिनिधि,

हिसुआ.

गुरुवार को हिसुआ के त्रिवेणी सत्यभामा कॉलेज के साइकोलॉजी विभाग में अचानक आग लग गयी. इस घटना में लगभग 10 से 12 लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी. इस घटना में संसाधन और फर्नचिर आदि जल जाने की बातें सामने आयी हैं. आग लगने की सूचना के बाद कॉलेज में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया. पहले कॉलेज में लगे अग्निशामक से आग को बुझाने का भरपूर प्रयास किया गया. लेकिन, कई सिलिंडर के खत्म हो जाने के बाद भी आग पर काबू पाया नहीं जा सका. आग की लपटें और तेज होती ही गयीं. थाने को सूचना मिलने के बाद अग्निशामक वाहन भेजा गया. कॉलेज के कर्मी और लोग लगातार आग को बुझाने के लिए मशक्कत कर रहे थे. आखिरकार, दमकल की मददसे आग पर काबू पाया गया. बिजली के शॉट सर्किट से आग लगने की बातें बतायी जा रही हैं.

साइकोलॉजी डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष अमरदीप अम्भोरे ने बताया कि हम सभी शिक्षक प्रेक्टिकल की परीक्षा ले रहे थे. इसी दौरान सूचना मिली कि साइकोलॉजी विभाग के कमरे से आग लग गयी है. कमरे से तेज धुआं निकल रहा है. आग की लपटें तेज थीं. कमरे में रखे फ्रिज के शॉट-सर्किट से आग लगने की आशंका जतायी जा रही है. कमरे में रहे टेबुल, कुर्सी, बेंच, आलमीरा, फ्रिज, प्रेक्टिकल किताब, लैपटॉप, विभाग के जरूरी कागजात सहित संसाधन जलकर राख हो गये. आग से कमरे की दीवार और छत को भी क्षति पहुंची है. इस घटना से कॉलेज परिवार ने काफी दुख जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: UDAY KR BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >