गाली-गलौज व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

मोहिउद्दीनपुर पंचायत के फतहा गांव

वारिसलीगंज. थाना क्षेत्र की मोहिउद्दीनपुर पंचायत के फतहा गांव निवासी गणेश माहतो के पुत्र मिथिलेश प्रसाद के विरुद्ध गाली-गलौज व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. आवेदन में कहा गया है कि वारिसलीगंज नगर पर्षद क्षेत्र के जवाहर पार्क मुहल्ला निवासी पीयूष कुमार व रेकी कुमार व फतहा गांव निवासी रविकांत सम्राट व चंदन कुमार ने बेवजह गाली-गलौज करने लगा. मना करने पर बेरहमी से पिटाई कर दी. इसमें गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं, थाना क्षेत्र की मंजौर पंचायत स्थित बलवापर गांव निवासी विपिन यादव ने गांव के ही अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरुद्ध गाली-गलौज व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इधर, नगर पर्षद क्षेत्र के संगतपर निवासी अर्जुन दास ने मुहल्ले के ही सुनील दास, सोनु दास, रोहित दास, दीपक दास सहित आठ लोगों पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसी मामले में दूसरे पक्ष के संगतपर मोहल्ला निवासी सुनील दास ने भी अर्जुन दास, मुकेश दास सहित चार लोगों के विरुद्ध मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. यह जानकारी थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >