झमाझम बारिश के साथ मॉनसून के आगमन से किसानों में खुशी

खेतों को दुरूस्त करने में जुटे किसान

खेतों को दुरूस्त करने में जुटे किसान

प्रतिनिधि, मेसकौर.

प्रखंड में गुरुवार को झमाझम बारिश के साथ मॉनसून का आगमन हो गया. शाम सात बजे शुरू मूसलाधार बारिश सुबह तक होती रही. बाद में रूक-रूक कर बारिश का क्रम शुक्रवार को भी जारी रहा. बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. सिर्फ एक दिन की बारिश से अधिकतम तापमान 33 से घट कर 28 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है. वहीं, न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की कमी आयी है. मॉनसून के सक्रिय हो जाने से एक बार फिर से मेसकौर व सीतामढ़ी की वादियां खूबसूरत हो गयी हैं. पेड़-पौधों में जमी धूल साफ हो जाने से चारों ओर हरियाली नजर आने लगी है. मॉनसून के पहले दिन ही अच्छी बारिश होने से किसानों में हर्ष है. उम्मीद है कि इस वर्ष अच्छी बारिश होगी, जिससे धान की पैदावार अच्छी हो सकेगी. कुछ किसान समय से पूर्व मॉनसून की धोखेबाजी की वजह से अपने खेतों को दुरूस्त नहीं कर पा रहे हैं. माॅनसून की बारिश होते ही किसान अपने-अपने खेतों को दुरुस्त करने में लग गये हैं. इस बार भी किसान अच्छी बारिश की उम्मीद के साथ शुक्रवार से खेतों को दुरूस्त करने में जुट गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >