16 सूत्री मांगों को लेकर आवास सहायक दूसरे दिन भी रहे हड़ताल पर

समाहरणालय के निकट रैनबसेरा में धरना-प्रदर्शन कर जताया विरोध

नवादा कार्यालय. 16 सूत्री मांगों को लेकर आवास सहायक दूसरे दिन भी संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले हड़ताल पर रहे. अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे आवास सहायक संघ के जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि संघर्ष समन्वय समिति की घोषणा के बाद पूरे जिले में हड़ताल है. जिले के सभी आवास सहायक, आवास पर्यवेक्षक व प्रखंड लेखा सहायक हड़ताल को सफल बनने के लिए समाहरणालय के निकट रैनबसेरा में अपना विरोध कर रहे हैं. विभाग के आश्वासन के बाद भी मानदेय बढ़ोतरी नहीं होने पर विभाग के रवैया से क्षुब्द्ध होकर जिले के आवास कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है. जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, आवास पर्यवेक्षक संतोष कुमार, मनीष कुमार, प्रमोद कुमार, शंकर कुमार, मंटू कुमार, नवीन कुमार, दीपमाला कुमारी, मोनिका कुमारी, बिजली कुमार, वसीम असगर, संजीव कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रवि रंजन, प्रभात कुमार सहित जिला के सभी आवास सहायक, आवास पर्यवेक्षक और लेखा सहायक आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

PANCHDEV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >