निबंध प्रतियोगिता में 10वीं की छात्रा बेबी कुमारी रही प्रथम

NAWADA NEWS.बलिया गांव स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को हैंड इन हैंड इंडिया की ओर से हिंदी दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता, संवेदनशीलता और अभिव्यक्ति की क्षमता को प्रोत्साहित करना था.

हिंदी दिवस पर बलिया विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतिनिधि, रजौली

बलिया गांव स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को हैंड इन हैंड इंडिया की ओर से हिंदी दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता, संवेदनशीलता और अभिव्यक्ति की क्षमता को प्रोत्साहित करना था. इस प्रतियोगिता में विद्यालय के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया. प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों के बीच उत्साह का केंद्र रहा और सभी ने गहन चिंतन तथा रचनात्मक लेखन के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त किया. कार्यक्रम के दौरान हैंड इन हैंड इंडिया के परियोजना प्रबंधन राजेश कुमार व लेखापाल सुमंत कुमार सिंह उपस्थित रहे. निर्णायक मंडल के समक्ष विद्यार्थियों के निबंध प्रस्तुत किये गये और उनकी रचनात्मकता,भाषा की शुद्धता एवं विचारों की गहराई के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा 10 की छात्रा बेबी कुमारी, द्वितीय स्थान कक्षा 9 की तनीषा कुमारी व तृतीय स्थान कक्षा 10 की प्रियंका कुमारी को प्राप्त हुआ. उत्तीर्ण सभी छात्राओं को संस्था ने पुरस्कृत किया. जिससे विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार ने कहा कि हिंदी हमारी पहचान और संस्कृति की धरोहर है. इसे केवल एक भाषा के रूप में नहीं, बल्कि अपने संस्कार और सभ्यता के प्रतीक के रूप में संरक्षित करना प्रत्येक छात्र का दायित्व है. उन्होंने छात्रों को मातृभाषा के साथ-साथ अन्य भाषाओं के अध्ययन पर भी बल दिया. कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाय.जिनमें रंजीत कुमार, गौतम कुमार, रीना रंजन,ज्योत्सना कुमारी, स्वाती कुमारी, सन्नी कुमार, सुधीर दास,अभिमन्यु कुमार पांडे, मोहम्मद कैफ,नीरज यादव,सराजूल आलम,कौशिक राज,चंद्रभूषण कुमार एवं नितेश उपाध्याय विशेष रूप से शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KR MANISH DEV

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >