नल-जल को दुरुस्त कर सभी वार्डों में पानी आपूर्ति सुनिश्चित करें : डीएम

नवादा न्यूज : मेसकौर क्षेत्र में पीने के पानी की किल्लत हो दूर, गर्मी में बढ़ेगी समस्या

मेसकौर क्षेत्र में पीने के पानी की किल्लत हो दूर, गर्मी में बढ़ेगी समस्या

बैठक कर डीएम ने जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों से लिया फीडबैक

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय.

मेसकौर में जल समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ डीएम ने महत्वपूर्ण बैठक की. जिलाधिकारी ने जल संकट से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और उपस्थित सभी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लिया. जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की जल संबंधी समस्याओं से डीएम को अवगत कराया व समाधान के लिए सुझाव दिये. डीएम ने आश्वस्त किया कि सभी क्षेत्रों में आवश्यक संसाधन और सहयोग उपलब्ध कराया जायेगा. बारत पंचायत के मुखिया नागेश कुमार ने अपने वार्डों में जल समस्या की जानकारी दी. भरोसा पंचायत के मुखिया बसंत काशी ने बताया कि वार्ड संख्या एक में नल-जल योजना कार्यरत है, लेकिन वार्ड संख्या छह व सात में नल-जल की सुविधा उपलब्ध नहीं है. डीएम ने पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि जिन वार्डों में नल-जल की व्यवस्था है, वहां उसे दुरुस्त करें तथा सभी वार्डों में जल आपूर्ति सुनिश्चित करें. उन्होंने जल की उपलब्धता, वितरण और उसके संरक्षण के उपायों पर भी महत्वपूर्ण सुझाव दिये.

डीएम ने सभी से जल समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जल संकट को गंभीरता से लेते हुए हमें हरसंभव प्रयास करने होंगे, ताकि सभी ग्रामीण क्षेत्रों में जल की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके. जल के समुचित उपयोग एवं उसके संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूक करना आवश्यक है.

सुझावों को दी जायेगी प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि जल समस्या के स्थानीय समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों के सुझावों को प्राथमिकता दी जायेगी. उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से जल संकट के समाधान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की और कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी नागरिकों को पर्याप्त और सुरक्षित जल मिल सके. डीएम ने स्थानीय स्तर पर जल संरक्षण और आपूर्ति की योजना को शीघ्र लागू करने का आश्वासन भी दिया. उन्होंने अंचल अधिकारी, एसडीओ पीएचइडी एवं कनीय अभियंता पीएचइडी को निर्देशित किया कि मेसकौर प्रखंड की सभी पंचायतों के सभी वार्डों का स्थलीय निरीक्षण कर पेयजल संबंधी सभी समस्याओं का समाधान करें व जल की उपलब्धता सुनिश्चित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >