नवादा: कलश स्थापना से विसर्जन तक की तैयारियों पर चर्चा, प्रशासन के निर्देशों का पालन करेगी पूजा समिति

नवादा नगर दुर्गा पूजा समिति की बैठक में इस वर्ष की पूजा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई. विसर्जन मार्ग पर रोशनी और सफाई से लेकर पेयजल और शौचालय की व्यवस्थाओं तक, सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया.

Nawada Durga Puja: नवादा नगर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों की बैठक पहली बार पार नवादा क्षेत्र में स्थित देवी स्थान परिसर में स्थापित मां लक्ष्मी दुर्गा पूजा समिति के परिसर में आयोजित की गयी. नगर पूजा समिति के अध्यक्ष अंशुमन शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने और कलश स्थापना से लेकर विसर्जन तक की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गयी.

विसर्जन मार्ग पर रोशनी और सफाई की व्यवस्था पर चर्चा

बैठक में पूजा के दौरान रोशनी और सफाई की व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गयी. खासकर विसर्जन के दौरान सभी मार्गों पर लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर सदस्यों ने अपने सुझाव दिये.

शौचालय और पेयजल की व्यवस्था का उठा मुद्दा

पार नवादा क्षेत्र में आयोजित बैठक में शहर में स्थापित होने वाले सभी दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष, सचिव और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए. सभी समितियों के सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखे.

मेला के दौरान शौचालय और पेयजल की किल्लत का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया. नगर पूजा समिति के सदस्यों ने इन समस्याओं को लेकर प्रशासन को मांग पत्र सौंपने की बात कही.

प्रशासन के निर्देशों का पालन करने पर सहमति

बैठक में प्रशासन की ओर से पूजा पंडालों में बिजली कनेक्शन और आग से बचाव के लिए किये जाने वाले उपायों से जुड़े निर्देशों के अनुपालन पर भी चर्चा हुई. सदस्यों ने कहा कि प्रशासन की ओर से जो भी निर्देश दिये जाएंगे, उनका पालन किया जाएगा.

शहर के सभी पूजा पंडालों के पदाधिकारी हुए शामिल

बैठक में नगर पूजा समिति के अधिकारी चंद्रिका प्रसाद, विवेक कुमार, अमित कुमार, अरुण केसरी, पिंटू कुमार, सत्येंद्र कुमार, अनिल कुमार, राजू कुमार, जितेंद्र कुमार, महेंद्र जी होम लाइट, दिनेश कुमार, राहुल कुमार, बबलू कुमार, मोनू वर्मा, रवि कुमार शर्मा सहित शहर के सभी पूजा पंडालों से जुड़े पदाधिकारी शामिल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >