नवादा में सूखे नशे का कहर, नशेड़ी का बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, राहगीर महिला से मारपीट

Nawada Drunken Man Created Ruckus : नवादा रजौली बाजार और आसपास के इलाकों में सूखे नशे का बढ़ता प्रचलन अब आम लोगों के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है. नशे की हालत में कुछ लोग राह चलती महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहे हैं, तो कुछ चोरी, छिनतई और मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.

Nawada Drunken Man Created Ruckus : नवादा रजौली बाजार और आसपास के इलाकों में सूखे नशे का बढ़ता प्रचलन अब आम लोगों के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है. नशे की हालत में कुछ लोग राह चलती महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहे हैं, तो कुछ चोरी, छिनतई और मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. शुक्रवार की शाम ड्योढ़ी स्थित मनोहर मेमोरियल हॉस्पिटल के समीप एक नशे में धुत अधेड़ ने अर्धनग्न अवस्था में जमकर हंगामा कर लोगों में दहशत फैला दी.

Nawada News : महिला का हाथ पकड़ने पर हुआ विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नशे में धुत अधेड़ ने सड़क से गुजर रही एक महिला का हाथ पकड़ लिया. महिला अपने पति के साथ थी. विरोध करने पर अधेड़ मारपीट पर उतारू हो गया. स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला कुछ देर के लिए शांत हुआ, लेकिन इसके बाद वह और उग्र हो गया.

घर-घर जाकर दी गालियां, लोगों में फैली दहशत

स्थानीय लोगों के मुताबिक अधेड़ गली-मोहल्लों में घूमते हुए घरों के दरवाजों तक पहुंच गया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गालियां देने लगा. उसकी हरकतों से आसपास के लोग भयभीत हो गए और स्थिति बिगड़ती देख डायल 112 पर सूचना दी गई.

डायल 112 की टीम भी नहीं कर सकी काबू

सूचना मिलने पर डायल 112 की दो पुलिस गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने काफी देर तक अधेड़ को काबू में करने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार हंगामा करता रहा. स्थानीय लोगों का आरोप है कि काफी मशक्कत के बाद भी पुलिस बिना कोई ठोस कार्रवाई किए वापस लौट गई.

लोग बोले- मेडिकल जांच से सामने आती सच्चाई

स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित व्यक्ति घसियाडीह मोहल्ले का निवासी बताया जा रहा है. लोगों के अनुसार यदि पुलिस उसे अस्पताल ले जाकर चिकित्सकीय जांच कराती, तो यह स्पष्ट हो जाता कि वह मानसिक रूप से बीमार है या नशे के प्रभाव में ऐसी हरकत कर रहा था. मानसिक रूप से बीमार पाए जाने पर उसके इलाज की व्यवस्था की जा सकती थी.

नशे के कारोबार पर कार्रवाई की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई करने और ऐसे उपद्रवियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कदम उठाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से बाजार और आसपास के इलाकों में भय का माहौल बन गया है.

Also Read :नवादा में बीच रोड पर हाई वोल्टेज ड्रामा: अधेड़ व्यक्ति ने नशे में महिला से की बदतमीजी, आखिर क्यों मौके पर पहुंची पुलिस बिना कार्रवाई लौटी?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kr manish dev

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >