केएलएस कॉलेज में 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान का लाइव प्रसारण, डीएम ने युवाओं को दिलाई शपथ

Nawada News : नवादा के केएलएस कॉलेज में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान का शुभारंभ हुआ। डीएम रवि प्रकाश ने युवाओं को नशे से दूर रहने और राष्ट्र निर्माण की शपथ दिलाई।

Nawada News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत – संकल्प अभियान' के शुभारंभ का रविवार को केएलएस कॉलेज के स्वामी विवेकानंद सभागार में लाइव प्रसारण किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश एवं अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, अधिकारी और अभिभावक मौजूद रहे.

नशा राष्ट्र और समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधा : डीएम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम रवि प्रकाश ने कहा कि नशा समाज और राष्ट्र के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है. उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और यदि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, खेल, कौशल विकास तथा रचनात्मक गतिविधियों में अपनी ऊर्जा लगाएं, तो विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि उसकी शिक्षा, रोजगार, पारिवारिक जीवन और सामाजिक प्रतिष्ठा पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है. डीएम ने युवाओं से अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच को अपनाने तथा अपने आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया.

रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने की अपील

उप विकास आयुक्त नीलिमा साहू ने कहा कि छात्र-छात्राएं ही जिले और देश का उज्ज्वल भविष्य हैं. उन्होंने युवाओं से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने और अपने समय का सदुपयोग पढ़ाई, खेलकूद, योग, संगीत, पुस्तक-पठन तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों में करने की अपील की. उन्होंने कहा कि युवा अच्छे मित्रों का चयन करें, माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करें तथा उनके मार्गदर्शन का पालन करते हुए समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनें.

प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना, नशामुक्त भारत का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी संबोधन को गंभीरतापूर्वक सुना और 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत – संकल्प अभियान' के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया.

छात्र-छात्राओं को दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

कार्यक्रम के अंत में डीएम रवि प्रकाश ने छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों तथा अधिकारियों-कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई और समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया. इस अवसर पर गोपनीय शाखा प्रभारी, जिला खेल पदाधिकारी, जीविका के प्रतिनिधि, केएलएस कॉलेज के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, स्काउट एवं गाइड के सदस्य, अभिभावक तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read : बेगूसराय में दूध लेकर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >