नवादा में वन स्टॉप सेंटर का डीएम ने किया निरीक्षण, महिलाओं की सुरक्षा और निजता को लेकर दिए निर्देश

Nawada News : नवादा में वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा और निजता को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए. सभी खिड़कियों और दरवाजों पर पर्दा लगाने के साथ-साथ सेंटर के चारों ओर चारदीवारी निर्माण की भी बात कही गई.

Nawada News : बुधवार को जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान वन स्टॉप सेंटर, नवादा का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

महिलाओं की निजता और गोपनीयता को प्राथमिकता

निरीक्षण के क्रम में डीएम ने महिलाओं की सुरक्षा, निजता और गोपनीयता को विशेष प्राथमिकता देते हुए सेंटर की सभी खिड़कियों और दरवाजों में पर्दा लगाने का सख्त निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यहां आने वाली पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए.

आवासन और कंप्यूटर कक्ष का लिया जायजा

डीएम ने आवासन कक्ष, कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीवी कैमरा कक्ष, रसोईघर समेत अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया. उन्होंने केंद्र में आने वाली महिलाओं को दी जाने वाली चिकित्सा, कानूनी, मनोवैज्ञानिक, पुलिस सहायता और अस्थायी आश्रय जैसी सुविधाओं की जानकारी ली.

Also Read : नवादा में राष्ट्रीय पोषण सेमिनार के दूसरे दिन युवाओं के संतुलित आहार पर चर्चा

निष्पादित मामलों का नियमित फॉलोअप करने का निर्देश

डीएम ने निष्पादित मामलों का नियमित फॉलोअप करने तथा जरूरत पड़ने पर संबंधित महिलाओं एवं बालिकाओं से संपर्क बनाए रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मामले के निष्पादन के बाद भी लाभार्थियों की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाये.

वन स्टॉप सेंटर के चारों ओर बनेगी चारदीवारी

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए डीएम ने वन स्टॉप सेंटर के चारों ओर चारदीवारी निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया. उन्होंने केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जरूरी कदम उठाने पर भी जोर दिया.

Also Read : कौआकोल में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 109 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार

जरूरतमंद महिलाओं तक पहुंचे केंद्र की जानकारी

डीएम ने सभी थानाध्यक्षों एवं संबंधित पदाधिकारियों को वन स्टॉप सेंटर की सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जरूरतमंद महिलाओं और बालिकाओं को समय पर केंद्र की सुविधाओं का लाभ मिल सके, इसके लिए लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाना जरूरी है.

एक ही छत के नीचे मिलती है एकीकृत सहायता

वन स्टॉप सेंटर हिंसा से पीड़ित महिलाओं को एक ही छत के नीचे एकीकृत सहायता उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है. केंद्र के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को चिकित्सा, कानूनी, मनोवैज्ञानिक और पुलिस सहायता के साथ अस्थायी आश्रय जैसी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाती हैं.

Also Read : नवादा के हिसुआ में प्रणय हत्याकांड से आक्रोश, विधानसभा अध्यक्ष ने एसपी से की बात; SIT जांच के आदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By बब्लू कुूमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >