डीएम ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, गंगाजल योजना, अस्पताल निर्माण और नल-जल कार्य में तेजी के दिए निर्देश

Nawada News : नवादा डीएम रवि प्रकाश ने गंगाजल योजना, एनएच-20 और 200 बेड अस्पताल निर्माण कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।

Nawada News : जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में भू-अर्जन, पथ निर्माण, ग्रामीण कार्य, पीएचईडी, लघु सिंचाई, विद्युत, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम तथा भवन प्रमंडल की योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई.

गंगाजल योजना और मुआवजा भुगतान में तेजी लाने का निर्देश

समीक्षा के दौरान डीएम ने गंगाजल आपूर्ति योजना फेज-02 के तहत सभी पात्र रैयतों का एलपीसी शिविर लगाकर शीघ्र निर्गत करने और मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने विस्थापित परिवारों के पुनर्वास कार्य को भी समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया.

बाईपास और रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की प्रगति पर चर्चा

बैठक में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के अधिकारियों ने बताया कि एनएच-31 से कादिरगंज एसएच-08 तक प्रस्तावित बाईपास एवं रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए अधिसूचना संबंधी प्रस्ताव विभाग को भेज दिया गया है. डीएम ने परियोजना से जुड़े कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर आगे बढ़ाने का निर्देश दिया.

Also Read : एकलव्य खेल योजना के तहत जिला खेल पदाधिकारी ने किया इंटर विद्यालय रजौली का निरीक्षण

स्वास्थ्य केंद्रों और सदर अस्पताल निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने भूमि और एनओसी के अभाव में लंबित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों के लिए अंचलाधिकारियों को शीघ्र भूमि चिह्नित करने का निर्देश दिया. उन्होंने बुधौल में निर्माणाधीन 200 बेड के सदर अस्पताल तथा रजौली के सपही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निर्माण कार्य समय पर पूरा कराने के निर्देश भी दिए.

नल-जल योजना, चापाकल मरम्मत और जलजमाव पर विशेष जोर

पीएचईडी की समीक्षा के दौरान डीएम ने छूटे हुए वार्डों में हर घर नल-जल योजना का कार्य शीघ्र पूरा करने तथा खराब चापाकलों की मरम्मत में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने रोह बाजार की जलजमाव समस्या के स्थायी समाधान के लिए समन्वित ड्रेनेज निर्माण कराने को भी कहा.

Also Read : सिरदला में विभागीय समीक्षा बैठक, योजनाओं में पारदर्शिता और समयबद्ध लाभ वितरण पर जोर

अतिक्रमण हटाने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान

जिला पदाधिकारी ने एनएच-20 और नवादा बाईपास की भू-अर्जित भूमि तथा सर्विस रोड को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा.

बैठक में कई विभागों के अधिकारी रहे उपस्थित

बैठक में सिविल सर्जन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए सहित विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Also Read : एकलव्य खेल योजना के तहत जिला खेल पदाधिकारी ने किया इंटर विद्यालय रजौली का निरीक्षण


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bablu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >