नवादा डीएम की जनसुनवाई में पहुंचे 30 परिवादी, कई मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन

जिलाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में 30 आमजनों ने अपनी समस्याएं रखीं. नल-जल, आवास और भूमि विवाद जैसे कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया.

Nawada News: जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में सोमवार को उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में जनसुनवाई का आयोजन किया गया. इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें जिला पदाधिकारी के समक्ष रखीं. जनसुनवाई के दौरान कुल 30 परिवाद प्राप्त हुए.

नल-जल, आवास और भूमि विवाद से जुड़े आवेदन

अकबरपुर थाना क्षेत्र के पचगांवा निवासी संत शरण ने नल-जल योजना, कादिरगंज थाना क्षेत्र के मंगूरा निवासी मुनेश्वरी देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, नारदीगंज थाना क्षेत्र के भदौर निवासी अनंत कुमार ने भूमि विवाद तथा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोन्दापुर निवासी संतानु राज ने नाला सफाई से संबंधित आवेदन दिया.

इसके अलावा अन्य परिवादियों ने भी विभिन्न समस्याओं से संबंधित शिकायतें जिला पदाधिकारी के समक्ष रखीं.

कई मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन

जिला पदाधिकारी ने सभी परिवादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों की नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को जांच एवं कार्रवाई के लिए भेजा गया.

समयबद्ध और पारदर्शी कार्रवाई का निर्देश

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी परिवादों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करें. साथ ही परिवादियों को उनके मामले में की गयी कार्रवाई की जानकारी भी दें.

उन्होंने कहा कि आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है.

अनुमंडल कार्यालय में भी हुई जनसुनवाई

इधर, अनुमंडल कार्यालय में भी एसडीओ सदर अमित अनुराग ने जनसुनवाई की. उन्होंने परिवादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई और मामलों के समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By बब्लू कुूमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >