आतंकवाद को शिकस्त दो, सीमा पर चौकसी मजबूत करो

Nawada news. आतंकवाद को शिकस्त दो, सीमा पर चौकसी मजबूत करो, अमन के लिए कूटनीतिक वार्ता के लिए बढ़ना आदि नारों के साथ भाकपा माले और किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने राज्यव्यापी साझी शहादत मार्च निकाला.

कैप्शन- मार्च में शामिल वामपंथी नेता. नवादा कार्यालय. आतंकवाद को शिकस्त दो, सीमा पर चौकसी मजबूत करो, अमन के लिए कूटनीतिक वार्ता के लिए बढ़ना आदि नारों के साथ भाकपा माले और किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने राज्यव्यापी साझी शहादत मार्च निकाला. नगर थाना के समीप से जुलूस भगत सिंह चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया. सभा की अध्यक्षता भाकपा माले जिला सचिव भोला राम ने की. सभा को संबोधित करते भाकपा माले पोलित ब्यूरो मेंबर सह पार्टी एमएलसी शशि यादव ने कहा प्रथम स्वतंत्रता की जंगे आजादी का शुरुआत आज ही दिन शुरू किया गया था. आज ही के दिन किसान महासभा की स्थापना की गई है. उन्होंने कहा देश आज भीषण दौर से गुजर रहा है. आतंकवाद एक गंभीर समस्या बन गया है, एक और युद्ध हरगिज नहीं कूटनीतिक वार्ता के द्वार खुले रखना चाहिए, आतंकवाद को हर हाल में शिकस्त देना चाहिए. कार्यक्रम में जिला सचिव अजीत कुमार मेहता, अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव नरेंद्र प्रसाद सिंह, जिला कमेटी सदस्य सावित्री देवी, सुदामा देवी, किसान महासभा के जिलाध्यक्ष जगदीश प्रसाद चौहान, अनुज प्रसाद, धनी मांझी, नागेश्वर राम समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >