कार्यालय परिसर को तंबाकू मुक्त रखने को लेकर लिया संकल्प

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आयोजित किया कार्यक्रम

कैप्शन- संकल्प लेते विधिक सेवा के सदस्य

नवादा कार्यालय. राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार निर्देश में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार आशुतोष कुमार झा की अध्यक्षता में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया. व्यवाहर न्यायालय में शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह किया गया. इस मौके पर धूम्रपान व अन्य किसी भी प्रकार के तंबाकू, अल्कोहल या अन्य मादक उत्पादों का सेवन नहीं करने की शपथ ली गयी. वहीं, अपने अपने परिजनों या परिचितों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया. अपने कार्यालय परिसर को तंबाकू मुक्त रखने और अपने सहयोगियों को भी इसके लिए प्रेरित का संकल्प दुहराया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा आशुतोष कुमार झा की अध्यक्षता व धीरेंद्र कुमार प्रसाद, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया. विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर उपस्थित न्यायिक पदाधिकारी, तृतीय वर्गीय, चतुर्थ वर्गीय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के सभी कर्मचारी, पैनल अधिवक्तागण, डिफेंस अधिवक्तागण व पारा विधिक स्वयं सेवकों को धूम्रपान व अन्य किसी भी प्रकार के तंबाकू, अल्कोहल या अन्य मादक उत्पादों का सेवन नहीं करने का शपथ दिलायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PANCHDEV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >