पड़ोसी के घर खेलने गया बच्चा बम धमाके में घायल, दो गिरफ्तार

Nawada. थाना क्षेत्र के अमावां पश्चिमी पंचायत अंतर्गत भावा बिगहा गांव में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ. पड़ोसी के घर खेलने गये 7 वर्षीय मासूम युवराज कुमार (पिता- दीपक कुमार) के हाथ में बम फटने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

अमावां पश्चिमी के भावा बिगहा गांव की घटना, एफएसएल टीम ने की मामले की जांच

परिजनों ने लगाया साजिश और जातिसूचक गाली देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

झोला हटाने के दौरान हुआ जोरदार ब्लास्ट, गुरुवार की शाम हुई घटना

कैप्शन -1.अस्पताल में घायल इलाजरत बच्चा. -थाने से जेल जाते गिरफ्तार लोग. प्रतिनिधि, रजौली

थाना क्षेत्र के अमावां पश्चिमी पंचायत अंतर्गत भावा बिगहा गांव में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ. पड़ोसी के घर खेलने गये 7 वर्षीय मासूम युवराज कुमार (पिता- दीपक कुमार) के हाथ में बम फटने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल बच्चे को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में भर्ती कराया गया, जहां डॉ श्यामानंद प्रसाद और डॉ. प्रियंका भारती ने उसका प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकों के अनुसार बच्चे की हथेली गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुई है. बच्चे की मां प्रतिमा देवी ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे युवराज पड़ोसी श्याम सुंदर सिंह के घर बच्चों के साथ खेलने गया था. छत पर रखी साइकिल निकालने के दौरान उसने वहां रखे एक झोले को हटाया, तभी जोरदार धमाका हुआ. शोर सुनकर जब मां मौके पर पहुंची, तो बेटा लहूलुहान होकर जमीन पर पड़ा था. आरोप है कि घटना का विरोध करने पर श्याम सुंदर सिंह और उमा सिंह ने उन्हें जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी.

एफएसएल ने जुटाये साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपितों—श्याम सुंदर सिंह और उमा सिंह को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पहुंचकर साक्ष्यों का संकलन किया है. हालांकि, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह पटाखों वाले बारूद के फटने जैसी घटना प्रतीत हो रही है, लेकिन बम धमाके के पहलू पर भी गहनता से छानबीन की जा रही है. परिजनों ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: KR MANISH DEV

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >