नवादा न्यूज : इकलौते बेटे की मौत से सदमे में परिवार
अकबरपुर.
अकबरपुर नेमदारगंज थाना क्षेत्र के नेमदारगंज गांव में तिलक समारोह के दौरान पांच वर्षीय बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के कोपिन गांव निवासी वीरेंद्र पासवान के पुत्र कन्हैया कुमार के रूप में हुई है. कन्हैया अपने चचेरे भाई के तिलक समारोह में शामिल होने नेमदारगंज गांव आया था. घटना उस समय हुई, जब कन्हैया शौच के लिए गया. इसी दौरान वह तालाब में डूब गया. परिवार के लोगों ने खोजबीन कर उसे तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. कन्हैया परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी पांच बहनें हैं.खुशियों की जगह पसरा मातम
शादी समारोह की खुशियां मातम में बदल गयीं. मृतक की मां और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. इकलौते बेटे की मौत से पूरा परिवार सदमे में है. तिलक समारोह में शामिल सभी लोगों पर गम का साया छा गया है. थाना प्रभारी राजीव कुमार ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
