दमन में हत्या की शिकार छोटी कुमारी का सिलवासा में अंतिम संस्कार, परिजनों ने साजिश का लगाया आरोप

Nawada News : दमन में हत्या की शिकार छोटी कुमारी का सिलवासा में अंतिम संस्कार किया गया. परिजनों ने साजिश का आरोप लगाते हुए मुख्य आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

Nawada News : दमन में प्रेमी के हाथों हत्या की शिकार हुई सिउर गांव निवासी छोटी कुमारी का अंतिम संस्कार बुधवार को सिलवासा में किया गया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. इसके बाद स्वजनों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान मृतका के पिता मनीष उपाध्याय सहित अन्य परिजन मौजूद रहे. परिजनों ने नम आंखों से छोटी को अंतिम विदाई दी.

Also Read : नवादा: मामूली विवाद में पिस्टल लहराने वाला गिरफ्तार, देसी पिस्टल-6 जिंदा कारतूस बरामद

पिता ने बहन और बहनोई पर भी लगाया साजिश का आरोप

मृतका के पिता मनीष उपाध्याय ने दूरभाष पर बताया कि दमन पुलिस ने मामले में आरोपित ऋषभ की बहन डॉली कुमारी और उसके बहनोई को हिरासत में लिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि छोटी की हत्या केवल ऋषभ ने नहीं, बल्कि उसकी बहन और बहनोई ने भी साजिश रचकर की है. हालांकि उन्होंने कहा कि पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी.

Also Read : सिरदला में विभागीय समीक्षा बैठक, योजनाओं में पारदर्शिता और समयबद्ध लाभ वितरण पर जोर

सात लाख के जेवर हड़पने की नीयत से हत्या का आरोप

मनीष उपाध्याय का आरोप है कि छोटी करीब सात लाख रुपये मूल्य के जेवर लेकर ऋषभ के साथ गई थी. उनका कहना है कि जेवर हड़पने की नीयत से तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. उन्होंने यह भी आशंका जताई कि घटना के बाद मुख्य आरोपित ऋषभ बिहार में अपने किसी रिश्तेदार के यहां छिपा हुआ है. उन्होंने पुलिस से उसकी जल्द गिरफ्तारी की मांग की.

जांच जारी, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

दमन पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. इधर, घटना के बाद सिउर गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों और परिजनों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Also Read : पाली पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित, 18 काउंटरों पर सुनी गईं ग्रामीणों की समस्याएं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit saurabh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >