नवादा में छत्रपति शिवाजी सेवा संस्थान ने 51 युवाओं की टीम बनाने की घोषणा,सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा

नवादा में छत्रपति शिवाजी सेवा संस्थान ने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की. इस बैठक में मंदिरों में नियमित हनुमान चालीसा पाठ कराने और प्रत्येक क्षेत्र में 51 युवाओं की समर्पित टोली गठित करने का निर्णय लिया गया. सामाजिक मुद्दों पर भी गहन चर्चा हुई.

Nawada News : नवादा में छत्रपति शिवाजी सेवा संस्थान की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को अकबरपुर प्रखंड के नेमदारगंज पंचायत स्थित जोगी टोला में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता संस्थान के जिलाध्यक्ष कैलाश विश्वकर्मा ने की. बैठक में मंदिरों में नियमित हनुमान चालीसा पाठ आयोजित करने तथा प्रत्येक क्षेत्र में 51 युवाओं की समर्पित टोली गठित करने का निर्णय लिया गया.

मंदिरों में नियमित हनुमान चालीसा पाठ का होगा आयोजन

संस्थान के सचिव जितेंद्र प्रताप ने बताया कि जिले के प्रत्येक मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ कराने की योजना बनाई गई है. इसके साथ ही सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन के लिए प्रत्येक क्षेत्र में 51 युवाओं की टोली तैयार की जाएगी.

सामाजिक मुद्दों पर रखे गए विचार

बैठक के दौरान वक्ताओं ने लव जिहाद और धर्मांतरण जैसे विषयों पर भी अपने विचार रखे. उन्होंने इन मुद्दों को समाज के लिए चुनौती बताते हुए कहा कि संस्थान इन विषयों पर जनजागरूकता अभियान चलाएगा और सामाजिक स्तर पर कार्य करेगा. बैठक में नेमदारगंज पूजा शोभा यात्रा समिति के अध्यक्ष अजय कुमार, एकल विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश कुमार, अनूप कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anil kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >