नवादा में माले के संस्थापक चारु मजूमदार की 54वीं शहादत दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि

नवादा में भाकपा माले ने नक्सलबाड़ी आंदोलन के जनक कामरेड चारु मजूमदार की 54वीं शहादत दिवस मनाई. इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. जिला सचिव भोला राम ने संगठन की मजबूती को ही सच्ची श्रद्धांजलि बताया.

Nawada News: भाकपा माले कार्यालय नवादा में नक्सलवाड़ी आंदोलन के जनक एवं पार्टी के संस्थापक कामरेड चारू मजूमदार का 54वां शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

संगठन की मजबूती ही सच्ची श्रद्धांजलि: भोला राम

शहादत दिवस को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव भोला राम ने कहा कि चारू मजूमदार का शहादत दिवस ऐसे दौर में मनाया जा रहा है जब देश में तानाशाही के बल पर लोकतंत्र और संविधान को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाकर संघर्ष तेज करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

कई प्रखंडों व गांवों में हुए कार्यक्रम

जिला मुख्यालय के अलावा जिले के विभिन्न प्रखंडों और गांवों में भी शहादत दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए:

  • नवादा ग्रामीण (पछियाडीह): सुदामा देवी के नेतृत्व में.
  • कौआकोल: मंटू कुमार के नेतृत्व में.
  • सिरदला: नरेंद्र सिंह एवं विनय पासवान के नेतृत्व में.
  • अकबरपुर: रमेश पासवान के नेतृत्व में.
  • पकरीबरावां: अजित कुमार मेहता, महावीर मांझी एवं जगदीश चौहान के नेतृत्व में.
  • वारिसलीगंज: प्रमोद यादव के नेतृत्व में.

कार्यक्रम में गोप गुट के दिनेश प्रसाद, गयासुद्दीन, सुरेंद्र कुमार प्रसाद (अधिवक्ता), महावीर राम, विजय राम, अर्जुन पासवान, सम्पतिया देवी, बसंती देवी और सरस्वती देवी सहित बड़ी संख्या में माले कार्यकर्ता उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >