Nawada News : रविवार को मिर्जापुर में चंद्रवंशी शहीद सम्मान समारोह का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया. समारोह में शहीदों के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम में समाज के युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही और पूरे समय उत्साह व सम्मान का माहौल बना रहा.
मुख्य अतिथि रहे जरासंधम पत्रिका के मुख्य संपादक
समारोह के मुख्य अतिथि जरासंधम पत्रिका के मुख्य संपादक मनाश चंद्र सेतु रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. केपी सिंह ने की. चंद्रवंशी चेतना मंच के जिला अध्यक्ष चंदन चंद्रवंशी ने मंच संचालन किया. अपने संबोधन के दौरान वक्ताओं ने समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती और युवाओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला. वहीं विकास कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
Also Read : देव भूमि आरोग्य ट्रस्ट ने मनाया सावन उत्सव, खुशबू बनीं सावन क्वीन
नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर दिया गया जोर
समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज के महापुरुषों और शहीदों के त्याग, संघर्ष और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है. उनके विचार और आदर्श युवाओं को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देते हैं. वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास के लिए युवाओं को शिक्षा, संगठन और सामाजिक एकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए.
सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सामाजिक एकता, शिक्षा और संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया. समारोह में अशोक चंद्रवंशी, सुमित कुमार, भोलू कुमार, प्रीतम कुमार, राहुल कुमार, धीरज कुमार समेत दर्जनों चंद्रवंशी समाज के लोग उपस्थित रहे. पारस सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद थे. चंद्रवंशी शहीद सम्मान समारोह के माध्यम से शहीदों के योगदान को नमन करते हुए समाज के लोगों ने उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने और आने वाली पीढ़ी तक उनके विचारों को पहुंचाने का संकल्प लिया.
Also Read : नागपंचमी पर बाक्स बाबा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूध और लावा चढ़ाने पहुंचे हजारों श्रद्धालु
