शिविर में छह लोगों की जांच में पाया गया मोतियाबिंद

Sasaram news. मेसकौर प्रखंड के बैजनाथपुर गाँव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार को लोकनायक आंख अस्पताल गया द्वारा आंख जांच का शिविर लगाया गया.

लोकनायक आंख अस्पताल गया ने बैजनाथपुर आंगनबाड़ी केंद्र में लगाया शिविर फोटो कैप्शन आंख जांच शिविर में शामिल कर्मी. प्रतिनिधि, मेसकौर मेसकौर प्रखंड के बैजनाथपुर गाँव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार को लोकनायक आंख अस्पताल गया द्वारा आंख जांच का शिविर लगाया गया. शिविर में 30 लोगों की आंखों की जांच की गयी. इसके बाद 6 लोगों को मुफ्त चश्मा व दवाएं दी गयीं. मंच के संयोजक नेत्र विशेषज्ञ डॉ उपेंद्र कुमार ने कहा आंख बहुत ही संवेदनशील अंग है. इसकी सही से देखभाल करनी चाहिए. खासकर गर्मियों के दिनों में इसका ख्याल रखें. अधिक धूप का भी आंखों पर काफी कुप्रभाव पड़ता है. उन्होंने शिविर में आए लोगों को आंखों की देखभाल करने की जानकारी दी. बताते चले क़ी लोकनायक जयप्रकाश नारायण आंख अस्पताल गया ने मेसकौर प्रखंड में एक महीने से जाँच शिविर लगा रही है. जिसके तहत मशीन के द्वारा आँख के डॉक्टर जांच करते है. जांच के बाद निःशुल्क चश्मा एवं दवाई दी जाती है. जाँच में पाए गए मोतियाबिंद मरीज को अस्पताल में निःशुल्क ऑपरेशन किया जाता है. मिथलेश कुमार ऑपटम ने 24 लोगों को चश्मे के नंबर बताए. इस मौके पर के डी उपाध्याय, सुरभि कुमारी, काजल कुमारी ने सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >