नवादा में राष्ट्रीय पोषण सेमिनार के दूसरे दिन युवाओं के संतुलित आहार पर चर्चा

Nawada News : नवादा के आरएमडब्ल्यू कॉलेज में आयोजित पोषण सेमिनार में विशेषज्ञों ने युवाओं को कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा के सही संतुलन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी.

Nawada News : राजेंद्र मेमोरियल विमेंस कॉलेज, नवादा की ओर से लेट्स इंस्पायर बिहार के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय पोषण सेमिनार के दूसरे दिन युवाओं के संतुलित और पौष्टिक आहार पर विशेष तकनीकी सत्र आयोजित किया गया. सत्र में युवाओं के लिए मैक्रोन्यूट्रिएंट्स यानी कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स के सही संतुलन पर विस्तार से चर्चा की गयी.

युवाओं के पोषण पर विशेषज्ञ ने रखी बात

तकनीकी सत्र में पटना विमेंस कॉलेज, पटना विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. शाज़िया हुसैन ऑनलाइन शामिल हुईं. उन्होंने कहा कि युवा अवस्था में तेज शारीरिक और मानसिक गतिविधियों, अध्ययन, कार्य, खेल तथा सामाजिक गतिविधियों के कारण पोषण की आवश्यकता विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो जाती है.

कार्बोहाइड्रेट को बताया शरीर का प्रमुख ईंधन

डॉ. शाज़िया हुसैन ने कहा कि कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और वसा शरीर में अलग-अलग भूमिकाएं निभाने के बावजूद एक-दूसरे के सहयोगी हैं. उन्होंने कार्बोहाइड्रेट को शरीर, विशेषकर मस्तिष्क और सक्रिय मांसपेशियों के लिए प्रमुख ईंधन बताया. उन्होंने साबुत अनाज, मिलेट्स, दालें, फल, सब्जियां और दूध-दही जैसे स्रोतों को आहार में शामिल करने पर जोर दिया.

कार्यक्रम में सफल छात्राओं की तस्वीर

मांसपेशियों की मजबूती में प्रोटीन की अहम भूमिका

उन्होंने बताया कि प्रोटीन मांसपेशियों, त्वचा, एंजाइम और हार्मोन के निर्माण एवं कार्य के साथ व्यायाम के बाद ऊतकों की मरम्मत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. दाल, राजमा, चना, सोया, पनीर, दूध, मेवे और बीज के साथ अंडा, मछली, चिकन तथा अन्य डेयरी उत्पाद प्रोटीन के उपयोगी स्रोत हैं.

Also Read : औरंगाबाद में अदरी नदी में नहाने के दौरान 17 वर्षीय किशोर बहा, तलाश जारी

व्यायाम के दौरान हाइड्रेशन पर भी जोर

सत्र में खेल और सक्रिय जीवनशैली के दौरान पोषण और हाइड्रेशन पर भी चर्चा हुई. विशेषज्ञ ने बताया कि व्यायाम से पहले पर्याप्त ऊर्जा और आसानी से पचने वाला भोजन उपयोगी होता है. वहीं, लंबी या तीव्र गतिविधियों के दौरान कार्बोहाइड्रेट और तरल की आवश्यकता बढ़ सकती है. सामान्य गतिविधियों के दौरान पानी पर्याप्त हो सकता है.

नाश्ता छोड़ने और फास्ट फूड से बचने की सलाह

युवाओं में होने वाली सामान्य पोषण संबंधी गलतियों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए डॉ. हुसैन ने नाश्ता छोड़ने, अनियमित भोजन, मीठे पेय के अधिक सेवन, फल-सब्जियों और फाइबर की कमी तथा फास्ट फूड और रात में अत्यधिक स्नैकिंग से बचने की सलाह दी. उन्होंने फैड डाइट के बजाय विविध, पर्याप्त और टिकाऊ संतुलित आहार अपनाने पर जोर दिया.

Also Read : ओबरा में एनएच-139 पर गिरा शीशम का विशाल पेड़, वाहनों की लगी लंबी कतार

प्राचार्य ने बताया कार्यक्रम को उपयोगी

प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवाओं को काफी लाभ मिलता है. उन्होंने युवाओं के लिए पर्याप्त ऊर्जा, पोषक विविधता तथा स्थानीय, किफायती और टिकाऊ भोजन को बेहतर स्वास्थ्य एवं प्रदर्शन की व्यावहारिक रणनीति बताया.

क्विज प्रतियोगिता में छात्राओं ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह और बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्मिता कुमारी ने किया. मौके पर सभी शिक्षक, विद्यार्थी और कर्मी मौजूद रहे.

Also Read : कुटुंबा गैंगरेप मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज, घटना में इस्तेमाल कार जब्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >