सड़क किनारे खाई में गिरी बस, चालक-उपचालक फरार

नवादा न्यूज : बारात लाने जा रही थी बस

नवादा न्यूज : बारात लाने जा रही थी बस

प्रतिनिधि, गोविंदपुर.

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के धनपुरी गांव के पास गुरुवार की देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. झारखंड से बारात लाने आ रही ”विभा” नामक एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 10 फीट गहरी खाई में गिर गयी. यह घटना गोविंदपुर-बरेव मुख्य मार्ग पर रात करीब 12 बजे के आसपास हुई. बस का रजिस्ट्रेशन नंबर JH11W 5096 है. हादसे के बाद बस का चालक और उपचालक दोनों फरार हो गये. गनीमत रही कि बस में उस समय कोई यात्री सवार नहीं था, जिससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. गोविंदपुर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार पटेल ने बताया कि बस झारखंड से नवादा की ओर बारात लाने जा रही थी. धनपुरी गांव के समीप अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बस की निगरानी के लिए दो चौकीदारों को तैनात कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि यह बस झारखंड के बसोडीह से गिरिडीह के बीच चलती थी. फिलहाल, पुलिस फरार चालक और उपचालक की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JAVED NAJAF

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >