Nawada News: अवैध शराब के साथ बुंदेला बस पकड़ी गई, चालक, कंडक्टर और खलासी पर गिरी गाज

Nawada News: नवादा जिले के बिहार- झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र के कोली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद बलों ने शराब के साथ चालक, कंडक्टर और खलासी भी गिरफ्तार किया पढिए पूरी खबर नीचे

Nawada News:(मनीष देव) नवादा जिले के बिहार- झारखंड सीमावर्ती क्षेत्र के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद बलों ने एक बस की डिक्की में छुपाकर ले जा रहे 10 बोतल शराब और 72 केन बियर को बरामद किया है. साथ ही बस को जब्त करते हुए चालक,खलासी और कंडक्टर को भी गिरफ्तार किया गया है.

प्रशासन ने क्या बताया

उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार मद्दनिषेध को लेकर समेकित जांच चौकी पर झारखंड की ओर से आनेवाली प्रत्येक वाहनों की सघन जांच उत्पाद बलों के द्वारा की जाती है. इस जांच अभियान का नेतृत्व उत्पाद इंस्पेक्टर अमृत कुमार गुप्ता कर रहे थे. गुरुवार की अहले सुबह झारखंड की ओर से बुंदेला बस संख्या बीआर24पीए2838 की जांच उत्पाद एएसआई विश्वजीत कुमार सिंह के द्वारा किया गया. जांच के क्रम में बस की डिक्की से रॉयल स्टैग के 750 एमएल वाले 5 बोतल व 375 एमएल वाले 5 बोतल के अलावे किंगफिशर नामक 500 एमएल वाले कुल 72 केन बरामद किया गया है.

बस चालक के साथ कई गिरफ्तार

जब्त शराब को लेकर बस चालक,खलासी एवं कंडक्टर को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार बस चालक की पहचान नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी लालो राय के पुत्र मनीष कुमार, बस खलासी गिरियक जिले के भोजपुर गांव निवासी स्व. रामचंद्र यादव के पुत्र संजय यादव एवं बस कंडक्टर नवादा के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कठोकरी गांव निवासी स्व. इंद्रदेव यादव के पुत्र अनिल यादव के रूप में हुई है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जब्त शराब,बियर और बस के अलावे गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. गिरफ्तार लोगों को गुरुवार को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Also Read: गया में मंगलसूत्र खोने पर नवविवाहिता की हत्या, 12 दिन पहले हुई थी शादी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >