नवादा: बुधौली में सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का शुभारंभ, आधुनिक शिक्षा की नई शुरुआत

बुधौली में सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में इसे एक ऐतिहासिक पहल बताया गया है.

Nawada News: पकरीबरावां प्रखंड के बुधौली स्थित महंथ रामधन पुरी इंटर स्कूल परिसर में शनिवार को सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का भव्य उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. रंग-बिरंगी रंगोलियों, फूलों की आकर्षक सजावट और बच्चों के उत्साह ने समारोह को यादगार बना दिया. उपस्थित लोगों ने इसे क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया.

उद्घाटन समारोह में उमड़ी भीड़

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे. बच्चों के चेहरे पर नए और आधुनिक विद्यालय को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया. वक्ताओं ने कहा कि मॉडल स्कूल की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल, आधुनिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी, जिससे उन्हें प्रतियोगी दौर में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्राप्त होगा.

दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ शुभारंभ

उद्घाटन समारोह का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य बच्चन देवी, बुधौली पंचायत के मुखिया ललन पासवान, प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. दिनेश कुमार तथा शिक्षक डॉ. रंजन आर्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसके बाद अतिथियों ने विद्यालय परिसर का अवलोकन किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

शिक्षा को बताया विकास का आधार

समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे मजबूत आधार है. ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि यह विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का मंच बनेगा. यहां बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन और संस्कारों का भी मार्गदर्शन मिलेगा.

बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित

कार्यक्रम में शिक्षाविद महेंद्र यादव, अरविंद रावत, गुड़िया देवी, शिक्षक अरविंद कुमार, धर्मेंद्र पासवान, कुमार गौरव, धीरज कुमार विश्वकर्मा सहित विद्यालय परिवार के सदस्य, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे. सभी ने विद्यालय के सफल संचालन तथा क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया.

इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vishwanath Kumar

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >