लोक अदालत आवेदक के द्वार तक न्याय पहुंचाने की पहल : जज

Nawada news. लोक अदालत पक्षकारों के बीच के मतभेद को दूर कर उत्पन्न विवाद को समाप्त करने में सहयोग करती है. न्याय आवेदक के द्वार तक पहुंचाने के लिए यह पहल है. यहां से लोग प्रसन्न होकर लौटें, इसका पूरा प्रयास होता है.

सुलहनामे को लेकर लोक अदालत में कुल 14 टेबल पर हुई सुनवाई

मतभेद को दूर कर उत्पन्न विवाद को समाप्त करने में सहायक है यह व्यवस्था

राष्ट्रीय लोक अदालत में 597 मामलों का हुआ निबटाराफोटो

कैप्शन- दीप जलाकर राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरुआत करते प्रधान जिला जज व अन्य.

– टेबल पर मामले का निबटारा करते न्यायिक दंडाधिकारी व अन्य.

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय

लोक अदालत पक्षकारों के बीच के मतभेद को दूर कर उत्पन्न विवाद को समाप्त करने में सहयोग करती है. न्याय आवेदक के द्वार तक पहुंचाने के लिए यह पहल है. यहां से लोग प्रसन्न होकर लौटें, इसका पूरा प्रयास होता है. ये बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज आशुतोष कुमार झा ने राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरुआत करते हुए कहीं. व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ. प्रधान जिला जज, न्यायिक अधिकारी उपेंद्र कुमार, प्राधिकार के सचिव कुमारी सरोज कृति, धीरेंद्र कुमार पांडे, अपर समाहर्ता चंद्रशेखर आजाद ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर अदालत की कार्यवाही शुरू की. सचिव कुमारी सरोज कृति ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार सेवा की भावना से आम लोगों को कानूनी जानकारी देकर जागरूक कर रहा है. लोगों को और भी जागरूक करने की आवश्यकता है. सचिव ने कहा कि संविधान में सभी को न्याय पाने का अधिकार है. समझौते से निबटाये गये मामलों के पक्षकार को लाभ ही मिलता है, वहीं अदालत से मुकदमों का बोझ घटता है. कार्यक्रम में उपस्थित अपर समाहर्ता चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि लोक अदालत एक बेहतर व्यवस्था है. कमजोर वर्ग के लोगों को काफी लाभ मिल रहा है. जिला प्रशासन अदालत के संचालन में सदा सहयोग को तत्पर है.

कितने मामलों का हुआ निपटारा

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बताया कि आयोजित अदालत में कुल 597 मामलों को आपसी सुलह के आधार पर निबटाया गया. जिला अंतर्गत विभिन्न बैंकों ने 328 कर्जदारों के साथ समझौता किया. इसके तहत विभिन्न बैंकों ने कर्जदारों से 86 लाख 53 हजार 9 सौ 38 रुपये प्राप्त किये. पंजाब नेशनल बैंक ने 129, डीबीजीबी 71, स्टेट बैंक 80, बैंक ऑफ इंडिया 31, यूबीआइ बैंक ने 05, बैंक ऑफ बड़ोदा 01, यूको बैंक एक तथा इंडियन बैंक ने एक कर्जदार के साथ समझौता किया. वहीं व्यवहार न्यायालय स्थित विभिन्न अदालतों में लंबित 149 मामलों को सुलह के आधार पर निबटाया गया. सबसे अधिक मामले टेबल नंबर 10 पर 21 मामले निबटाये गये. न्यायिक दंडाधिकारी सोनल सरोह व प्रतिनियुक्त अधिवक्ता संजय कुमार मिश्रा ने कोर्ट से संबंधित मामलों को निबटाया. सुलह के तहत मोटर वाहन दुर्घटना दावा वाद के 03, बीएसएनल 01, माप एवं तौल अधिनियम के 24 एवं खनन विभाग ने सात, श्रम विभाग के एक, विद्युत विभाग के आठ मामलों में सुधार किया गया.

पुराने मामलों को निबटाने के बाद पक्षकार दिखे खुश

आयोजित अदालत में कुछ पुराने मामलों के पक्षकारगण ने भी अपनी स्वेच्छा से सहमति के आधार पर निपटा लिया. कांड के पक्षकारगण मुकदमों को समझौता के आधार पर निपटाने के बाद कहा कि अब अदालत का चक्कर नहीं लगाना पडेगा. लोक अदालत के प्रचार-पसार ने हम सबों को जागरूक किया.

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सभी को दिया धन्यवाद

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने जिला प्रशासन, अधिवक्ता और न्यायिक पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि सबों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल रहा.

कौन-कौन न्यायिक पदाधिकारी ने किया सहयोग

न्यायिक पदाधिकारी उपेंद्र कुमार, आशुतोष खेतान, राहुल किशोर, अरविंद कुमार, आशीष रंजन, सुष्मिता कुमारी, अश्विनी कुमार, कुमारी प्रियंका, प्रतीक सागर, सोनल सरोहा, अनिता कुमारी, आदित्य आनंद, मो कमरूजमा व निखिल कुमार ने आयोजित अदालत में अपने-अपने बेंचों का संचालन किया. लोक अदालत में मंच का संचालन चंद्रमौली शर्मा ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >