विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत, महिला कॉलेज में जागरूकता अभियान का आयोजन

Nawada News : राजेंद्र मेमोरियल विमेंस कॉलेज में विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत हुई। प्राचार्य डॉ विनोद कुमार ने स्तनपान के महत्व और पोषण विज्ञान पर दी महत्वपूर्ण जानकारी।

Nawada News : जिले के एकमात्र नैक मान्यता प्राप्त राजेंद्र मेमोरियल विमेंस कॉलेज में प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार की अध्यक्षता में विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 की शुरुआत की गई. प्रत्येक वर्ष 1 से 7 अगस्त तक मनाए जाने वाले इस सप्ताह के तहत महाविद्यालय में जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया. इस दौरान बताया गया कि पूरे सप्ताह कार्यशाला, संगोष्ठी और विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा.

किशोरियों को स्तनपान के महत्व से कराया गया अवगत

प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि आज फैशन और बदलती जीवनशैली के कारण कई माताएं बच्चों को स्तनपान कराने से बचती हैं, जबकि यह उचित नहीं है. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को स्तनपान के महत्व और इसके स्वास्थ्य संबंधी लाभों के प्रति जागरूक करना है.

'मां का दूध बच्चों के लिए अमृत समान' विषय पर चला अभियान

कार्यक्रम के दौरान 'मां का दूध बच्चों के लिए अमृत समान' विषय पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. छात्राओं ने उत्साह के साथ स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर लोगों को स्तनपान के महत्व का संदेश दिया और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया.

पोषण विज्ञान के महत्व पर दिया गया विशेष जोर

कार्यक्रम की समन्वयक डॉ. स्मिता कुमारी ने पोषण विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में किशोरियों और मातृ स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी का बेहतर स्वास्थ्य उचित पोषण और स्तनपान पर निर्भर करता है. पोषण विज्ञान हमें स्वस्थ जीवन और बेहतर समाज के निर्माण का सही मार्ग दिखाता है.

Also Read : शेरघाटी में किशोर की पीट-पीटकर हत्या के बाद तनाव, डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, सभी पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manoj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >