लूटकांड में नालंदा के दो आरोपित गिरफ्तार

हिसुआ थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में अपराधियों ने घटना को दिया था अंजाम

हिसुआ.

पुलिस ने लूट कांड के आरोपितों को रुपये के साथ दो दिन के भीतर दबोच लिया है. हिसुआ थाना क्षेत्र के खानपुर गांव पशु हॉट के समीप सोमवार को दो आरोपितों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था. पकड़े गये आरोपितों की पहचान नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र के पावापुरी निवासी मुकेश नट और रवि नट के रूप में हुई है. प्रशिक्षु डीएसपी सह हिसुआ थाना प्रभारी कामिनी कौशल ने बताया कि सोमवार को नवादा जेल के समीप के निवासी रामस्वरूप चौधरी ने थाने में मामला दर्ज कराया था. मामले में पशु हाट के पशु की बिक्री कर हाट से बाहर निकलते ही दो लुटेरों ने उसके 16 हजार पांच सौ रुपये को छीनकर भाग निकला था. हिसुआ पुलिस ने नालंदा जिले से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >