नवादा सदर प्रखंड कार्यालय से बाइक चोरी

NAWADA NEWS.जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शादीपुर गांव निवासी बैजू यादव की बाइक शनिवार को नवादा प्रखंड कार्यालय से चोरी हो गयी. बैजू यादव अपनी पुत्री का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए नवादा सदर प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे.

नवादा सदर. जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शादीपुर गांव निवासी बैजू यादव की बाइक शनिवार को नवादा प्रखंड कार्यालय से चोरी हो गयी. बैजू यादव अपनी पुत्री का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए नवादा सदर प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे. प्रखंड कार्यालय परिसर में बाइक खड़ी कर वे आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के लिए कार्यालय के भीतर चले गये. करीब एक घंटे बाद जब वे काम निबटाकर बाहर निकलें, तो उनकी बाइक मौके से गायब थी. घटना के बाद पीड़ित ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की और परिसर में काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने नगर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देकर बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करायी. नगर थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashutosh kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >