नवादा : चलती बाइक सवार महिला से दो लाख रुपए की चेन छीनी, गिरकर दंपती और बच्चा जख्मी

नवादा में चलती बाइक पर महिला से 2 लाख की सोने की चेन लुटी. गिरकर पति-पुत्र सहित तीनों घायल. इलाके में दहशत, सुरक्षा पर सवाल.

Nawada News : नवादा जिले के खरांठ मोड़ के पास बदमाशों ने चलती बाइक पर सवार एक महिला के गले से चेन छीन ली. इस दौरान महिला अपने पति और बच्चे के साथ नवादा आ रही थी. चेन छीनने के बाद महिला बाइक से सड़क पर गिर गई, जिससे पति-पत्नी और उनका बच्चा घायल हो गए.

घायल पति-पत्नी और बच्चे को तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों की पहचान गोपाल जी, उनकी पत्नी रजनी कुमारी और बेटे शिवम कुमार के रूप में हुई है.

रजनी कुमारी ने बताया कि वे राजगीर में एक मीटिंग से लौट रहे थे. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खराठ मोड़ के पास पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए. उन्होंने रजनी के गले पर हाथ मारकर चेन छीन ली और फरार हो गए.

चेन छीनते ही वे बाइक से सड़क पर गिर गए. रजनी ने बताया कि बाइक की रफ्तार ज्यादा नहीं थी, लेकिन गिरने से उन्हें और उनके पति को गंभीर चोटें आईं. बदमाशों ने सोने की एक चेन और एक ढोलना लूटा, जिसकी कीमत 2 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं. इससे लोगों में डर का माहौल बन गया है.

घायल रजनी कुमारी ने बताया कि उन्होंने अभी तक थाने में लिखित शिकायत नहीं दी है. इलाज पूरा होने के बाद वे शिकायत दर्ज कराकर न्याय की मांग करेंगी. वहीं घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया गया है. अपराधियों का तो हौसला ऐसा बुलंद हो गया है कि जब चाहे जहां चाहे घटना को अंजाम देकर निकल जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >