Bihar News: नवादा में मॉब लिंचिंग के शिकार हुए चोर, भीड़ ने दो युवक को बुरी तरह पीटा, एक की मौत

Bihar News: नवादा में दो चोर मॉब लिंचिंग के शिकार हो गए. भीड़ ने दो युवक को बुरी तरह पिटाई कर दी. इस घटना में एक की मौत हो गयी.

Bihar News: नवादा. ग्रामीणों की सतर्कता से दो चोरों को पकड़ा गया. आक्रोशित ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से जमकर चोरों की पिटाई कर दी है, जिससे एक चोर की मौत हो गयी है. दूसरे का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. उसकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई हैं. हालांकि, जख्मी चोर का कोई परिजन अस्पताल नहीं पहुंचा है. इस बाबत एसडीपीओ सदर 2 सुनील कुमार ने बताया कि गुरुवार को करीब नौ बजे डायल 112 को सूचना दी गयी कि भगवानपुर गांव निवासी शंभू प्रसाद के बेटे रविशंकर कुमार के घर में चोरी करते दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ा है. उसके पास से चोरी के कई आभूषण और तीन मोबाइल भी मिले हैं.

चोरों के पास आभूषण तथा तीन मोबाइल बरामद

ग्रामीणों के चंगुल से भागने के क्रम में दोनों को बधार में घेरकर लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की गयी. दोनों आरोपित चोर बेहोशी तथा लहूलुहान हालत में पड़े थे. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया है. वहां एक चोर की इलाज के क्रम में मौत हो गयी. मृतक की पहचान भगवानपुर गांव निवासी विनोद प्रसाद के बेटे मृत्युंजय कुमार के रूप में हुई है. जख्मी चोर अवधेश प्रसाद का बेटा प्रवेश कुमार बताया जा रहा है. उन्होंने बताया कि उसके पास से आठ सोने के आभूषण तथा चांदी के 12 आभूषण के साथ तीन मोबाइल भी जब्त हुए. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. फिलहाल, पुलिस हरेक बिंदुओं पर जांच कर रही है.

परिजन लगा रहे हत्या का आरोप

मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. परिजनों के अनुसार, मृत्युंजय परिवार का इकलौते बेटा था. दो बहनों की भी आंखों का आंसू सूख नहीं रहा था. लेकिन, इस मुद्दे पर कोई भी कुछ नहीं बोल पा रहा था. उन लोगों का आरोप था कि कुछ ग्रामीणों ने घर से बुलाकर पीट-पीट मार दिया है. खैर मामला जांच बाद ही स्पष्ट हो पायेगा. बता दें कि इसी इलाके में सिसवां गांव में एक फौजी के घर में भीषण चोरी हुई थी. छत के सहारे घर में घुस कर लाखों के गहने की चोरी की गयी थी.

Also Read: Bihar News: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के फेर में फंसे सरकारी कर्मचारी, एसडीएम ने दिया जांच का आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >