Bihar Liquor Ban : (कुमार मनीष देव) नवादा जिला के रजौली थाना इलाके के राधे बिगहा गांव के टिलहा पर से पुलिस ने गुरुवार शाम गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 76 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है.हालांकि इस दौरान शराब तस्कर मौके से फरार हो गए.
घटना के बारें में थानाध्यक्ष ने क्या बताया?
थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र को शराबमुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मिली सूचना पर एसएसआई कृष्णकांत झा के नेतृत्व में पुलिस बल ने ग्राम सतगीर नदी के आगे टिलहा के समीप छापेमारी की.
छापेमारी के दौरान क्या कुछ मिल?
छापेमारी के दौरान उजले रंग के प्लास्टिक में बंद कुल 76 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया गया.पुलिस ने शराब को जब्त कर लिया है और अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी पहचान में जुट गई है.
थानाध्यक्ष ने कहा कि शराब निर्माण, परिवहन, भंडारण, बिक्री और सेवन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.
Also Read : शेखपुरा के कसार हत्या कांड मे पुलिस के हांथ अब भी खाली, बोरे मे लिखा था सनोज का नाम
